Sagar - रहली के प्राचीन मंदिर में बवाल, मूर्तियां ले जाने पर भड़की भीड़, महामंडलेश्वर की कार में तोड़फोड़

 

सागर जिले के रहली में स्थित प्राचीन शाला मंदिर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मंदिर से मूर्तियां हटाने को लेकर स्थानीय लोगों और महामंडलेश्वर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित भीड़ ने महामंडलेश्वर की कार में तोड़फोड़ कर दी। हालात को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

 

 

दरअसल रहली के सुभाष चौक स्थित प्राचीन शाला मंदिर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम करीब 7 बजे इंदौर के डाकोर खालसा से आए महामंडलेश्वर हंस पीठाधीश्वर महंत रामचरण दास महाराज अपने तीन बटुक ब्राह्मणों के साथ कार से मंदिर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे मंदिर परिसर में रखी मूर्तियों को उठाकर अपनी कार में रखने लगे।

 

 

 

जैसे ही यह बात स्थानीय लोगों को पता चली, इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय मूर्तियां ले जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने महामंडलेश्वर की कार के कांच फोड़ दिए और वाहन में सवार लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसी दौरान वार्ड पार्षद पवन नायक भी मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को ले जाने का विरोध किया। स्थानीय लोगों ने कार से मूर्तियां निकालकर वापस मंदिर में यथावत स्थान पर रख दीं।

 

 

 

 

मामले की सूचना मिलते ही रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महामंडलेश्वर और उनके साथियों को सुरक्षा घेरे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मंदिर का मुआयना किया गया है और सभी मूर्तियां सुरक्षित अपने स्थान पर हैं। फिलहाल कार के कांच तोड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

वहीं महंत रामचरण दास महाराज का कहना है कि मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए मूर्तियों को अस्थायी रूप से पास के झाड़ी वाले मंदिर में रखने की तैयारी की जा रही थी, ताकि वहां विधिवत पूजा जारी रह सके। बताया जा रहा है कि इस मंदिर से जुड़ा विवाद पहले से ही जिला न्यायालय में लंबित है, जिसके चलते इस घटना ने स्थानीय लोगों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है।


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.