शादी में हर्ष फायरिंग, जनपद सदस्य का वीडियो आया सामने, नियमों की उड़ाई धज्जियां

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले में एक बार फिर शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस बार मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि फायरिंग करने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि जनपद पंचायत सदस्य बताया जा रहा है। शादी समारोह में खुलेआम की गई इस फायरिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना पन्ना जिले के पवई क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां गोविंद लोधी के पारिवारिक शादी समारोह में जनपद पंचायत सदस्य दयाशंकर लोधी भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान दयाशंकर लोधी ने कथित तौर पर अपना रसूख और भौकाल दिखाने के लिए खुलेआम हर्ष फायरिंग कर दी।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के माहौल के बीच फायरिंग की जा रही है और वहां मौजूद लोग इसे देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट और प्रशासन द्वारा पहले से ही सख्त प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि ऐसी घटनाओं में कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद शादी समारोह में इस तरह खुलेआम फायरिंग होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जनपद सदस्य दयाशंकर लोधी पवई विधायक प्रहलाद लोधी के करीबी माने जाते हैं और कई मौकों पर उनके साथ देखे जाते हैं। ऐसे में अब यह भी चर्चा हो रही है कि क्या इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर पाएगी या नहीं। कुछ समय पहले पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र में भी हर्ष फायरिंग के मामले में एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। ऐसे में अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर जनपद सदस्य के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि पन्ना पुलिस इस मामले में जांच कर क्या कदम उठाती है।


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.