बहन-जीजा की हत्या कर भागा भाई, डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, 6 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुई सनसनीखेज दोहरी हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि इस वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतिका के सगे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। दरअसल 9 मार्च की सुबह एक बच्ची ने गांव के पास एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की गई।

 

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शुरुआती जांच में लूट की आशंका जताई गई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस डॉग “मास” की मदद से घटनास्थल के आसपास सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान डॉग बार-बार एक ही जगह पर जाकर रुक रहा था, जो मृतिका के भाई हल्के चौधरी के घर के पास थी। पुलिस ने जब वहां तलाशी ली तो आंगन में खून से सने अधजले कपड़े मिले, जिससे शक और गहरा गया।

 

 

पुलिस ने संदेह के आधार पर हल्के चौधरी की तलाश शुरू की और सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ कटनी की ओर भाग गया है। पुलिस टीम ने कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से हल्के चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम और उसकी पत्नी रीना को हिरासत में लिया। पूछताछ में हल्के चौधरी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने जीजा और बहन से बेटे की शादी के लिए पैसे और जेवर मांगे थे। जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चांदी के जेवर, पायल, मंगलसूत्र सहित हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और हंसिया भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.