कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक, होटल-रेस्टोरेंट चिंतित, ईरान-इजराइल युद्ध का असर

 

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। सप्लाई प्रभावित होने के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता सीमित कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों के सामने चिंता की स्थिति बन गई है। हालांकि फिलहाल राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है और घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की नियमित आपूर्ति जारी है। इसके बावजूद बाजार में कमर्शियल सिलेंडर की कमी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता मोहम्मद ने बताया कि वह टंकी लेने के लिए एजेंसी आए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि फिलहाल सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। एजेंसी से कहा गया कि गैस की गाड़ी आने के बाद ही सिलेंडर दिया जा सकेगा। वहीं रेस्टोरेंट संचालक अशोक भावसार का कहना है कि अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर बड़ा असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही सिलेंडर के दाम बढ़े हुए हैं और अब समय पर टंकी भी नहीं मिल रही है। कई जगहों पर सिलेंडर ब्लैक में बिकने की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।

इधर गैस एजेंसी संचालक राजनारायण चौहान का कहना है कि जैसे ही गैस सप्लाई को लेकर अफवाह फैलती है, लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगते हैं। इससे कई बार वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती। उन्होंने बताया कि 25 दिन के अंतराल वाला नियम लागू होने से ऐसी स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण होने की उम्मीद है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद फिलहाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रोकी गई है। हालांकि शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में फिलहाल गैस का पर्याप्त भंडारण है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के चलते घरेलू गैस की कालाबाजारी और उसके व्यावसायिक उपयोग की आशंका भी बढ़ गई है।


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.