माइनिंग कारोबारी पर IT का शिकंजा! घर-ऑफिस पर रेड, दिल्ली-कानपुर तक खंगाले जा रहे ठिकाने

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है। तड़के करीब 6 बजे आयकर विभाग की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ चूनाभट्टी इलाके में स्थित पारिका सोसाइटी फेस-2 में उनके घर पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आईटी अधिकारियों की एक टीम दिलीप गुप्ता के निवास पर मौजूद है, जबकि दूसरी टीम एमपी नगर स्थित उनके ऑफिस में दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने घर और ऑफिस दोनों जगहों पर महत्वपूर्ण कागजात, कैश, ज्वैलरी और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को लंबे समय से दिलीप गुप्ता के कारोबार में अनियमितताओं और टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। टीम दिलीप गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। आयकर विभाग ने एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की है। भोपाल के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कानपुर और मध्यप्रदेश के छतरपुर में भी गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर जांच जारी है।

सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें इन सभी स्थानों पर दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं। इस कार्रवाई के बाद माइनिंग कारोबार से जुड़े कई बड़े राज सामने आने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू भी दिलीप गुप्ता और उनकी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। गुप्ता की कंपनियों डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों के करीब 35 करोड़ 37 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा था। फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस रेड में कितनी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है।


By - sagar tv news
11-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.