शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बुलेरो-अर्टिका की भिड़ंत में दो चालकों की मौत, दुल्हन गं भी र

 

मध्यप्रदेश के Ashoknagar जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शाढ़ौरा-नईसराय रोड पर मंगलवार दोपहर बुलेरो और अर्टिका कार की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुलेरो चला रहे 20 वर्षीय Rahul Yadav पुत्र उदयभान सिंह यादव, Shivpuri जिले के टोरिया गांव के रहने वाले थे।

 

 

 

 

राहुल अपने ताऊ के साथ Shadhora में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ताऊ को गार्डन में छोड़कर राहुल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें Guna ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर Bhopal रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और Isagarh के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

 

 

 

 

दूसरी ओर अर्टिका कार चला रहे Saurabh Khatik (28), निवासी Kolaras, भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए थे और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दरअसल अर्टिका कार में सवार Sakshi Jain और उनका परिवार शादी के लिए Ganj Basoda जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बुलेरो से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दुल्हन के जीजा Vaibhav Jain की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

 

 

 

हादसे में दुल्हन Sakshi Jain, उनकी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुल्हन साक्षी का Bhopal में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार साक्षी के सिर में 36 टांके लगे हैं और उनके हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर है। फिलहाल वह कोमा में बताई जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है। वहीं दोनों चालकों की मौत से उनके परिवारों में भी मातम पसरा हुआ है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है।


By - sagar tv news
12-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.