टोल न देने की बात पर बूथ पर हंगामा, जमकर हुई तोड़फोड़,करणी सेना अध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार

 

टोल नाके पर मामूली शुल्क को लेकर विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते यह विवाद इतना भयंकर बढ़ा की लात-घूंसे चलने लगे। गुस्साए लोगों ने टोल नाले जमकर उत्पात मचाया और लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। काँचों को तोड़ दिया तो अन्य उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें इस घटना को देखा जा सकता है। मामला उज्जैन जिले के गरोठ रोड स्थित तुलाहेड़ा टोल प्लाजा से सामने आया है। मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गयी है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
बताया जा रहा है की ​उज्जैन के गरोठ रोड स्थित तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर रविवार रात टोल शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। टोल टैक्स न देने की बात पर भड़के कार सवार युवकों ने टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और वहां लगे उपकरणों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। इस हंगामे के जवाब में टोलकर्मियों ने भी मोर्चा खोल दिया। जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना की जानकारी मिलते ही घट्टिया थाना पुलिस और पानबिहार चौकी पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जहां कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहनसिंह चौहान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में देवेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, गोपाल चौधरी, अरुण बैरागी और रोहित चौधरी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों में टोल कर्मचारी भी शामिल हैं जो मारपीट में शामिल थे। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। जिसमें दोनों पक्षों पर क्रॉस कायमी की गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हंगामे में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।


By - sagar tv news
12-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.