शराबियों के अड्डों पर पुलिस का छापा,शराबियों पर की चालानी कार्यवाई
जब पुलिस अचानक से शराबियों के अड्डों पर पहुंची तो हड़कंप की स्थिति बन गयी। पुलिस को देखकर लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने कई लोगों को पकड़ा जो खुले में शराब पी रहे थे। उन पर चालानी कार्यवाई की गयी। वहीं इसके अलावा कई ऐसे लोगों को भी हिरासत में लिया था जिन्हे थाने लाया गया। सम्बंधित लोगों पर कार्यवाई भी की गयी साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गयी है। मामला विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शराब पीने वाली जगहों पर पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक चुंगी नाका शराब की दुकान के पीछे पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कई लोग वहां पर शराब पीते मिले। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं कुछ लोगों को थाने भी ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी आर के मिश्र का कहना है की एसपी के निर्देशन पर लगातार इस तरह की कार्यवाई की जा रही है।