पुलिस चेकिंग में धरा गया कुख्यात बदमाश, 3 ज़िंदा कारतूस बरामद, चौंकाने वाले हुए खुलासे

 

पुलिस रात के समय वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर प्लेट के थार कार आती हुई दिखाई दी। जिसे रोककर जब चालक से पूछताछ की और चेकिंग की तो पुलिस खुद हैरान रह गयी। बदमाश के पास से 3 ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए। वहीं जाँच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कार चोरी की निकली वहीं उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामला एमपी के रीवा जिले का है।

 

 

 

 

बताया गया की गढ़ थाना पुलिस को रात के समय वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बिना नंबर की थार गाड़ी में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गढ़ थाना पुलिस द्वारा लालगांव चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

 

 

 

 

इस दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। तभी थार गाड़ी आती हुई दिखाई दी। वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक से पूछताछ शुरू की। जहां वाहन और चालक की तलाशी लेने पर जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की गयी। आरोपी ने अपना नाम सूरज सिंह निवासी सोनबरसा बताया। जो चोरी की थार लेकर घूम रहा था।
गढ़ थाना प्रभारी प्रतिभा मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है जो लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गढ़ थाना समेत अन्य स्थानों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुंबई में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज बताया जा रहा है।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस बरामद कारतूसों के संबंध में भी जांच कर रही है इन्हे कहां से लाया गया था। और किस उद्देश्य से इन्हे रखे हुए थे। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.