हल्दी लगे दूल्हे की गिरफ्तारी, थाने पहुंची दुल्हन की गुहार! 2 घंटे छोड़ दो, फेरें पूरे कर लूं

 

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन खुद थाने पहुंच गई और पुलिस से शादी की रस्में पूरी कराने की गुहार लगाने लगी। लेकिन पुलिस ने कानून का हवाला देते हुए साफ इनकार कर दिया। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने हाल ही में “इलीगल गैंग” का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भूरा हड्डी को उसकी शादी से कुछ घंटे पहले ही हल्दी लगे बदन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि यह गिरोह लोगों को महिला अपराध के झूठे मामलों में फंसाने का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था।

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, तो पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिल गई। इसी बीच एक भावुक दृश्य सामने आया, जब भूरा हड्डी की होने वाली दुल्हन सीमा मेहंदी लगे हाथों के साथ थाने पहुंच गई और पुलिस से दूल्हे को कुछ देर के लिए छोड़ने की गुहार लगाने लगी। दुल्हन ने पुलिस से कहा— “साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी… मेरी क्या गलती है? मुझे उसके अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कम से कम दो घंटे के लिए उसे छोड़ दीजिए ताकि शादी की बची हुई रस्में पूरी हो सकें।” लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया कि आरोपी गंभीर अपराधों में शामिल है और कानून के तहत उसे रिहा नहीं किया जा सकता।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी के खर्च के लिए गैंग ने एक पुजारी को अगवा कर उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी थी। आरोपी उसे पांच घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करते रहे और 8 लाख रुपये की मांग की। जान बचाने के लिए पीड़ित ने अपने भाई से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि भूरा हड्डी के खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है। लेकिन इस गिरफ्तारी ने शादी के घर की खुशियों को मातम में बदल दिया और दुल्हन की गुहार भी कानून के सामने बेअसर साबित हुई।


By - sagar tv news
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.