बारात में मचा कोहराम! बेकाबू स्कॉर्पियो ने दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों को रौंदा

 

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब बारात में शामिल एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम देवलगांव निवासी संजय पारधी की शादी 11 मार्च को ग्राम मिरिया में हुई थी। 12 मार्च को जब बारात वापस देवलगांव पहुंची, तब घराती और बराती दूल्हा-दुल्हन के आगे नाचते-गाते हुए जश्न मना रहे थे। इसी दौरान बारात के पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो कार अचानक बेकाबू हो गई।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक शंकर मेश्राम का कार से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दूल्हा-दुल्हन समेत करीब एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। कार लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। हादसे में दुल्हन रानू पारधी के चेहरे, होंठ और पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि दूल्हा संजय पारधी के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा संध्या पारधी, चित्ररेखा, दीपिका, भूमेश्वरी, दीक्षा और दिशा समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए घरातियों और बारातियों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो वाहन में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि चालक और कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल संध्या पारधी को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी के जश्न में हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


By - sagar tv news
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.