पकी हुई गेहूं की फसल में लगी भयानक आग,भरभराकर जल उठी 100 बीघा की फसल

 

गर्मी पूरी तरह से अपने चरम पर नहीं पहुंची है लेकिन फसलों में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी तरह खड़ी हुई पकी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गयी। जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। और बढ़ते बढ़ते आग पास ही लगे हुए खेतों में जा पहुंची। जिससे तकरीबन 100 बीघा की फसल जलकर ख़ाक हो गयी। जिससे किसानों को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। किसान बेचारे अपनी आँखों के सामने ही बेबस होकर फसल को देखते रहे। आगजनी की यह दुखद घटना एमपी के शाजापुर जिले से सामने आई है। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँच गयी थी। लेकिन तब तक 100 बीघा की फसल जलकर चौपट हो चुकी थी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की कालापीपल के तिलावद में तालाब के पास अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जो आसपास के खेतों में पहुंच गई। आग से कई किसानों की गेहूं की पकी हुई फसल बर्बाद हो गई। आग के गुबार देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक करीब 100 बीघा से ज्यादा जमीन के गेहूं जल चुके थे। हालांकि किसानों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग काबू नहीं हो पाई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह समेत पूरा राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। इस आगजनी में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार का कहना है कि अज्ञात कारण से यह आग लगी है। जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।------


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.