तेज रफ़्तार थार कार का कहर, सरपंच समेत दो लोग चल बसे, थार और बाइक हुई चकनाचूर

 

सड़क पर एक तेज रफ़्तार थार कार का कहर देखने को मिला है। जहां दो बाइक सवारों को ऐसी जोरदार टक्कर मारी की उन्हे ज़िंदा बचने का मौका ही नहीं मिला। इस दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच और उनके साथी की जान चली गई। वहीं हादसे के बाद थार पलट गयी जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। साथ ही पूरी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना एमपी के नरसिंहपुर जिले की है। सामने आई इन तस्वीरों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है की हादसा कितना भयानक रहा होगा। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

 

 

 

नरसिंहपुर में एक बेलगाम थार गाड़ी ने 2 बाइक सवारों की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यह पूरा मामला ठेमी थाना अंतर्गत धमना गांव का है। बताया गया की बीती रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही जान निकल गई। मृतकों की पहचान मुशरान पिपरिया के सरपंच रोशन लाल और उनके साथी भगवत मेहरा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी की थार गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। थार चालक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज जिले के बाहर एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 


बताया गया की घटना उस समय हुई जब भगवत और रौशन मेहरा नरसिंहपुर शहर से किसी शादी समारोह में शिरकत कर अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी दौरान धमना गांव में मेन रोड पर उनकी बाइक को थार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद थार पलट गई। उसमें बैठे युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें से चालक का इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ठेमी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.