नवविवाहिता की संदिग्ध जान चली गई, मरने से पहले का वीडियो वायरल, दहेज़ का मामला !

 

दहेज़ के लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली, मरने से पहले का एक वीडियो अब जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिसके बाद परिजनों ने दहेज़ और मर्डर का आरोप लगाते हुए चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। मामला जबलपुर जिले का है। सामने आया यह वीडियो जान जाने से पहले का है। जिसमें युवती तड़पती हुई नजर आ रही है। ससुराल पक्ष उसका वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज रहा है। वीडियो देखने के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध जान जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

 

 

 


बताया गया की कैमोरी निवासी पूजा साहू की शादी बीते 6 फरवरी को जबलपुर के लार्डगंज क्षेत्र निवासी निखिल साहू से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 10 लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी। मायके पक्ष ने करीब 4 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी का सामान दिया। लेकिन बाकी रकम के लिए दबाव बनाया जाता रहा।
बताया गया की 20 फरवरी को पति-सास, ससुर और ननद पूजा को उज्जैन ले गए। अगले दिन सुबह मायके वालों को एक वीडियो भेजा गया। जिसमें पूजा की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही थी। उसे कुछ पिलाया जा रहा था। कुछ देर बाद फोन पर उसकी जान जाने की खबर दी गई।

 

 

 

 

मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ देकर पूजा का मर्डर कर दिया। बीमारी का बहाना बनाकर वीडियो और फर्जी डॉक्टर का पर्चा भेजकर भ्रमित किया। घटना के 19 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाई न होने से नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने कटंगी पाटन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। जहां परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।------


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.