अचानक भरभराकर नीचे गिरे 5 दुकानों के छज्जे,नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

 

दुकानदार दुकानों में बैठे हुए थे की तभी अचानक से भरभराकर एक के बाद एक 5 दुकानों के छज्जे आकर गिरे। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गयी। दुकानदार घबरा गए और बाहर की तरफ भागे। जिसके बाद व्यापारियों का फूट पड़ा। घटना राजधानी भोपाल से सामने आई है। बताया गया की भोपाल के जवाहर चौक में 40 साल पुरानी दुकानों के छज्जे गिर गए। मेट्रो कंपन होने और जर्जरता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक शहर के जवाहर चौक स्थित सड़क किनारे बनी 5 दुकानों के छज्जे अचानक नीचे गिर गए। इस दौरान ब्लास्ट की तरह आवाज आई।सभी अपनी-अपनी दुकानों को छोड़कर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि जिस वक्त छज्जे गिरे दुकानों के बाहर ग्राहक नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी स्थानीय पार्षद जगदीश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जर्जर दुकानों की मरम्मत के लिए नगर निगम ज़रूरी कदम उठाकर सुरक्षा के इंतजाम करे।

 

 

 

 

 

40 साल पहले नगर निगम द्वारा बनाई गई व्यावसायिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है। दुकानों के जर्जर होने से आए दिन हादसे का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय व्यवसायियों द्वारा नगर निगम को सूचित करने के बावजूद भी दुकानों की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। जिसके चलते दुकानों के बाहर बने छज्जे कमजोर होकर नीचे गिर रहे हैं।
वहीं ऐसी भी जानकारी है की जवाहर चौक इलाके में मेट्रो का निर्माण कार्य जारी है। पिलर और अन्य कामों के लिए खुदाई की जा रही है। जिससे ज्यादातर समय वहां कंपन होता रहती है। दुकानदारों को अंदेशा है कि कंपन के चलते जर्जर छज्जे नीचे गिरे।

दरअसल दुकानदारों ने इस बात की शिकायत भी की थी की छज्जे कमजोर हो गए हैं। जिनका सुधार किया जाना जरुरी है। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।------

 


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.