महिला अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा,कई रसूखदार पकड़े,TI और SI नप गए | SAGAR TV NEWS

 

पुलिस टीम ने एक फ़ार्म हाउस पर चल रहे हाई प्रोफाइल जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। मौके से 13 लाख रूपये की नगदी बरामद की गयी। साथ ही 18 जुआरी भी पकड़े गए। लेकिन 6 जुआरी ऐसे भी थे जो भागने में कामयाब हो गए। मामले में टीआई और एसआई की संदिग्ध भूमिका के चलते दोनों को लाइन अटैच कर दिया गया। मामला इंदौर के मानपुर का है। पकड़े गए जुआरियों में कई रसूखदार शामिल हैं।

 

बताया गया की पुलिस ने मानपुर फॉर्म हाउस पर चल रहे जुए के फड़ पर छापा मार कार्रवाई की। जुआ फड़ संचालित कराने के मामले में मानपुर टीआई और सब इंस्पेक्टर पर सख्त एक्शन हुआ। दोनों को लाइन अटैच कर दिया गया। ग्रामीण डीआईजी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में मौके से 18 लोगों को पकड़ा था। वहीं 6 आरोपी मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से 13 लाख रुपए भी जब्त किए। यह फार्म हाउस इंदौर में पदस्थ एक आईएस का बताया जा रहा है।

 

 

बताया गया की मानपुर पुलिस ने कोठी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 18 जुआरियों को पकड़ा। ये सभी आरोपी शहर के रसूखदार परिवारों से संबंध रखते हैं। जिसमें इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, झाबुआ के कई बड़े नाम शामिल हैं।

 

 

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक 18 जुआरियों के कब्जे से करीब 13 लाख रुपए से ज्यादा नगदी, 25 मोबाइल, कार और अन्य सामग्री मिली है। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हींहोरे की भूमिका सामने आई है। जिसके चलते सब इंस्पेक्टर समेत दोनों को ग्रामीण एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। यह फॉर्म हाउस इंदौर में पदस्थ आईएस वंदना वैद्य का बताया जा रहा। वह इंदौर में वित्तीय आयोग में पदस्थ हैं।------

 

 


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.