अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़,मौके से 31 सिलेंडर जब्त,संचालक से पूछताछ | SAGAR TV NEWS |

 

इन दिनों गैस सिलेंडर की मारामारी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ अवैध तरीके से वाहनों में रिफिलिंग की जा रही थी। जहां प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया है। और मौके से 31 सिलेंडर जब्त किये गए हैं। मामला रतलाम जिले के नामली से सामने आया है।

 


बताया जा रहा है की प्रदेश में गैस सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच रतलाम जिले के नामली कस्बे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया। मौके से 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। जहां संचालक शहजाद खान से पूछताछ जारी है। दरअसल प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि एक सर्विस सेंटर पर घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से फोर व्हीलर वाहनों में गैस रिफिलिंग की जा रही है। जिसके आधार पर प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से 31 गैस टंकियां जब्त की हैं।

 


बताया गया की इस केंद्र पर पहले भी तीन बार छापेमारी की जा चुकी है। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कार्रवाई के दौरान रतलाम ग्रामीण के नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय मौके पर मौजूद रहे। खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध रिफिलिंग का यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था।

 

 


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.