माँ-बेटे को बुलाया राजीनामा करने,कोर्ट के बाहर हुआ फ़िल्मी सीन,घात लगाकर बोला हम-ला
माँ और बेटे को राजीनामा करने के लिए बुलाया गया। वह लोग कोर्ट पहुंचे जहां समझौते की प्रक्रिया पूरी हुई। लेकिन कोर्ट के बाहर निकलते ही अचानक से माँ बेटे पर हमला बोल दिया गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। इस दौरान हुए ख़ूनी खेल की वजह से अफरा-तफरी के हालात बन गए। घटना एमपी के मुरैना जिले से सामने आई है। बताया जा रहा है की माँ-बेटे को देहरादून से समझौते के लिए बुलाया गया था। जहां घात लगाकर मां-बेटे पर हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया की राजीनामा करने आए मां-बेटे पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक सचिन और उसकी मां को ससुराल पक्ष ने राजीनामा के नाम पर मुरैना न्यायालय बुलाया था। ससुराल पक्ष देहरादून में रहता है। कोर्ट में समझौते की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही मां-बेटा कोर्ट परिसर से बाहर निकले। तभी पहले से घात लगाए बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर धाबा बोल दिया। आरोप है कि बहू के भाइयों और अन्य परिजनों ने लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से मां-बेटे की जमकर पिटाई की। अचानक हुए इस हमले से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल मां-बेटे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में सीएसपी दीपाली चंदोलिया ने जानकारी दी।-