5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें | SAGAR TV NEWS |
सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।
वहीं, सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी तेज कर दी गई है। सरकार ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि अब दिल्ली-NCR की इंडस्ट्रीज, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी संस्थाओं को एक महीने के लिए नेचुरल गैस की जगह बायोमास से बने पेलेट्स, खासकर रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) पेलेट्स के अस्थायी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।
पहले रोज करीब 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर करीब 88 लाख तक पहुंची। कंपनियां रोज करीब 50 लाख सिलेंडर की डिलीवरी कर रही हैं। दो सिलेंडर की डिलीवरी के बीच कम से कम 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतर तय है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल, 50% गैस और 60% LPG आयात करता है। घरेलू उत्पादन पहले 10% फिर 25% बढ़ाया गया, अब इसे 31% तक बढ़ा दिया गया है