कार में जिंदा जला शख्स ! मच्छर भगाने की अगरबत्ती बनी मौत की वजह, पास की दुकान भी खाक

 

एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मच्छरों से बचने के लिए लगाई गई अगरबत्ती ही इस दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। यह घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 की है। जानकारी के मुताबिक करीब 50 वर्षीय बादशाह नाम का व्यक्ति एक पुरानी टाटा सूमो में रहकर गुजर-बसर करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार बादशाह कई सालों से उसी गाड़ी में रहता था। वह आसपास से कूड़ा-कचरा और पन्नियां इकट्ठा कर कार में रखता था और गाड़ी के पास ही खाना बनाकर रात में उसी के अंदर सो जाता था।

 

 

 

 

शनिवार देर रात भी वह रोज की तरह गाड़ी में सो गया था। बताया जा रहा है कि मच्छरों से बचने के लिए उसने कार के अंदर अगरबत्ती जलाई थी। इसी दौरान अगरबत्ती से गाड़ी में रखे ज्वलनशील कचरे और पन्नियों में अचानक आग लग गई। कचरे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि बादशाह को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वह गाड़ी के अंदर ही फंस गया। दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

आग की लपटों ने पास में मौजूद एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान भी जलकर खाक हो गई। धुआं और आग देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मामले को लेकर प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

 


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.