महिला पार्षद के परिवार पर ह म ला, 6 पहुंचे अस्पताल , राशन कार्ड वि वा द बना जंग का मैदान!

 

बड़ी खबर सामने आई है। यहां राशन कार्ड और गरीबी रेखा सूची को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। निर्दलीय महिला पार्षद और उनके परिवार पर हमला किया गया, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला एमपी के रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 के चिकान टोला इलाके का है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले कुछ लोगों और निर्दलीय महिला पार्षद रुकसाना अंसारी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह विवाद राशन कार्ड और गरीबी रेखा यानी बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने को लेकर था। आरोप है कि कुछ लोगों के पास शहर में दुकानें और प्लॉट होने के बावजूद उनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज था। शिकायत के बाद उनके नाम सूची से हटा दिए गए थे, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ती जा रही थी।

 

शुक्रवार को यह विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब कुछ लोगों ने अचानक पार्षद और उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल के डंडों, लात-घूंसों और हाथापाई से जमकर मारपीट की। इस हमले में पार्षद रुकसाना अंसारी समेत उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत में पाले खान, अनवरूल हक, अनस अंसारी, रहबर अंसारी और रहीस अंसारी पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर हमला किया और परिवार के पुरुषों के साथ महिलाओं से भी मारपीट की।

 

मामले को लेकर आरती सिंह, एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राशन कार्ड से शुरू हुआ यह विवाद अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.