गुटखे के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा,फिर पुलिस ने निकाली हेकड़ी,उठक बैठक भी लगवाई !

 

चार युवक एक किराना दुकान पर पहुंचे वहां से उन्होंने गुटखा खरीदकर खाया। लेकिन जब दुकानदार ने गुटखे के पैसे मांगे तो युवकों को गुस्सा आ गया और उन्होंने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। लेकिन मामला बढ़ने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनका सड़क पर जुलूस भी निकाला गया। यही नहीं आरोपियों से उठक-बैठक भी लगवाई गयी। यह पूरी घटना नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र से सामने आई है। इससे गुस्साए व्यापारियों ने जोरदार हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सबक सिखा दिया।

 

 

बताया जा रहा है की नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में महज गुटखे के पैसे मांगने पर दबंग युवकों ने एक किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल फोन में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक चार युवक एक किराना दुकान में पहुंचे और सामान लिया। जब दुकानदार ने उनसे गुटखे के पैसे मांगे तो आरोपियों ने गुस्से में आकर व्यापारी पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन युवकों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश पनप गया दर्जनों व्यापारियों ने गोटेगांव थाने का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों के मुताबिक सरेआम दुकान में घुसकर मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने जुलूस निकालते हुए उठक-बैठक लगवाई।

इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

 


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.