कलेक्टर के आदेश की उड़ीं धज्जियां, गैस एजेंसिंयों पर लटके रह ताले, उपभोक्ता हुए परेशान

 

इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की जमकर मारामारी देखने को मिल रही है। लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन का निर्देश भी बेअसर नज़र आ रहा है। जी हाँ प्रशासन ने निर्देश दिए थे की रविवार को भी गैस एजेंसियां खुली रहेंगी। उपभोक्ताओं को सामसन्य दिनों की तरह सिलेंडर का वितरण किया जायेगा। लेकिन राजधानी भोपाल में कई इलाकों में गैस एजेंसियां बंद पाई गयीं। शटर में ताले लगे हुए थे। जिससे सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से साफ़ निर्देश जारी किए गए थे।

 

 

दरअसल एलपीजी गैस संकट को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को भी एजेंसियां खुली रखने का आदेश जारी किया था। जिससे लोगों को सिलेंडर के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े। जिसमें यह भी कहा गया था की एजेंसियां उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी और काउंटर से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। लेकिन आदेश का अमल नहीं हुआ। कई एजेंसियां बंद मिलीं। जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

 


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी देखा जा सकता है की डीआईजी बंगला के पास स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी पूरी तरह बंद दिखाई दे रही है। एजेंसी के गेट पर ताला लटका हुआ नजर आ रहा है। जबकि यह एजेंसी सामान्य दिनों में काफी व्यस्त रहती है। लेकिन रविवार को यहां कोई कर्मचारी या उपभोक्ता दिखाई नहीं दिया।

 


उपभोक्ताओं के मुताबिक कई लोग काफी दूर से गैस एजेंसी पहुंचे थे। लेकिन यहां से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। एक तरफ जहां होम डिलेवरी न होने से लोग परेशान हैं। वहीं एजेंसी में भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गयी।
इसके अलावा प्रशासन ने भी सख्त आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था। घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही दिए जाएं और कमर्शियल उपयोग के लिए अलग व्यवस्था की जाए।

 

 


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.