मामूली बात पर रिटायर्ड फौजी पर फा-यरिंग, पेट को छूकर निकली गोली, आरोपी हुआ गिरफ्तार
एक रिटायर्ड फौजी के साथ मारपीट के बाद बन्दूक से फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गयी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके पास से कट्टा भी बरामद किया गया है। घटना एमपी के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की एक रिटायर्ड फौजी पर फायरिंग और मारपीट की गयी। फायरिंग से घायल हुए फौजी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी उटवाहा गांव थाना दिनारा, जो करैरा के यादव मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब दस बजे वह राडर्न मार्केट स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मकान के सामने एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ था। जब उन्होंने उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो आरोपी ने अचानक कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली उनकी बाईं पसलियों के पास छूते हुए निकल गई और खून बहने लगा। वह यही नहीं रुका इसके बाद उसने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें नीचे पटक दिया और कट्टे की बट से उनके माथे पर हमला कर दिया। जिससे महेंद्र सिंह को सिर में चोट आई है। साथ ही दोनों हाथों और दोनों घुटनों में भी चोटें आई हैं।
आरोपी की पहचान यूपी के मऊरानीपुर निवासी मनोज सेंगर के रूप में की है जो फ़िलहाल करैरा में रहता है। पुलिस ने आरोपी मनोज सेंगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा बरामद कर लिया है। साथ ही मर्डर के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।-