हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे को गोली… अस्पताल में भी चली गोलियां

 

एमपी के के भोपाल में शनिवार तड़के गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुख्यात बदमाश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उसके बेटे को गोली लग गई। हैरानी की बात यह है कि घायल को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे गैंगवार की यह घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर 8 से 10 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

 

बताया जा रहा है कि हमलावरों में शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज समेत कई लोग शामिल थे। आरोप है कि ये लोग लल्लू रईस के बेटे इमरान का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और पीछे से उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के दौरान चली एक गोली इमरान के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगते ही वह किसी तरह घर के अंदर घुस गया और गेट बंद कर अपनी जान बचाई।

 

 

घायल इमरान को तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और अस्पताल परिसर में फिर से फायरिंग कर दी। गोलियां अस्पताल की खिड़कियों और दीवारों पर जाकर लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। करीब दो साल पहले इमरान और शादाब गेट के भाई के बीच हुए हमले के बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी चल रही थी और उसी का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

 

 

मामले को लेकर अनिल बाजपेयी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन घर से लेकर अस्पताल तक चली इस फायरिंग ने भोपाल में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.