गुंडे बन गए टोल कर्मी, नेशनल हाईवे पर मामूली बात पर युवक को पीटा, वीडियो वायरल !
नेशनल हाई वे पर कार सवार युवक का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बड़ा की सड़क पर ही जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें कार सवार युवक घायल हो गया है। सामने आयी यह घटना एमपी के रीवा जिले की है। बताया जा रहा है की सीधी नेशनल हाईवे 39 पर स्थित खड्डा टोल प्लाजा पर फिर एक बार टोल कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया। यहां एक कार सवार युवक के साथ टोल कर्मचारियों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है की टोल टैक्स या किसी अन्य मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते टोल कर्मी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने कार सवार युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे टोल कर्मी कानून को हाथ में लेकर युवक के साथ हाथापाई कर रहे हैं।
वहीं इस घटना के बाद नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में काफी रोष है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी थी। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर टोल कर्मियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------