रिश्ते का दामाद साली को बैठा ले गया और हाईवे पर निपटाकर की लूट, अब सलाखों के पीछे !

 

रिश्ते का एक दामाद जो अपनी साली को बाइक पर बैठाकर ले गया। पेशाब करने के बहाने रास्ते में बाइक रोकी और हाईवे ब्रिज के पास उसने गला दबाकर महिला की जान ले ली। साथ ही लाखों रूपये कीमत के जेवर लेकर चम्पत हो गया। उसने सोचा शायद वह पकड़ा नहीं जायेगा। लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया। मामला विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लूटे हुए पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद किये गए हैं।

 

 

 

 

यह पूरा मामला करारिया चौराहा थाना क्षेत्र के गुरारिया हाईवे ब्रिज के पास का है। जहां 12 मार्च को गुरारिया हाईवे ब्रिज के नीचे एक महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई मिली थी। सूचना मिलते ही करारिया चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान शमशाबाद निवासी करीब 50 साल की सविता राजपूत के रूप में हुई थी। जांच के दौरान सामने आया की महिला घर से सोने के जेवर पहनकर निकली थी। जो घटना स्थल पर नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की जान गला घोंटने से जाने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मर्डर और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

 

 

बताया गया की एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी चंदन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में महिला से लूटपाट करने के बाद गला घोंटकर मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की दो चूड़ी, एक गले की चेन, कान की झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठियां और घटना में शामिल मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.