खंडहर से मिला युवती का अधजला शव! हत्या या और कुछ, पुलिस उलझी रहस्य में | SAGAR TV NEWS |

 

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेतों के बीच बने एक खंडहर से युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या और कुछ। पुलिस कई एंगल से जांच में जुट गई है। यह मामला मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंवारी गांव का है। यहां खेतों के बीच बने एक पुराने खंडहर में अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब खेत के मालिक रामखेलावन राठौर रोज की तरह अपने खेत पर काम करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें जलने की तेज गंध महसूस हुई। जब वे खंडहरनुमा मकान के पास पहुंचे और अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां एक युवती का शव पड़ा हुआ था, जिसे जलाने की कोशिश की गई थी।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक पर्स भी मिला है, जिसमें एक पर्ची पर “काजल” नाम लिखा हुआ मिला है। हालांकि शव की हालत काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच में सामने आया है कि शव कई दिन पुराना हो सकता है। पुलिस अब आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी इस मामले का मिलान कर रही है।

 

 

पुलिस के मुताबिक नवीन तिवारी ने बताया कि काजल पुरी नाम की युवती 17 फरवरी से लापता बताई जा रही है। इसी आधार पर उसके परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की हत्या कर शव को यहां जलाया गया या फिर कहीं और से लाकर खंडहर में फेंका गया। इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.