मंडी में सौंफ की रिकॉर्ड आवक! 900 से ज्यादा बोरी पहुंचीं, भाव 200 रुपए किलो तक | SAGAR TV NEWS |

 

इन दिनों कृषि उपज मंडी सौंफ की खुशबू से महक उठी है। सौंफ सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है और मंडी में रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई है। किसानों को इस बार अच्छे दाम मिलने से उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी शहर की कृषि उपज मंडी बड़वानी का है, जहां इस सप्ताह सौंफ की आवक ने नया रिकॉर्ड बना दिया। मंडी प्रशासन के मुताबिक रविवार को यहां 937 बोरी यानी करीब 609 क्विंटल सौंफ की आवक दर्ज की गई। बंपर आवक के चलते मंडी परिसर में चारों ओर सौंफ के ढेर नजर आए। खास बात यह रही कि इस सीजन में पहली बार सौंफ के अधिकतम दाम 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल, यानी करीब 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। वहीं न्यूनतम भाव करीब 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहे।

 

 

विशेषज्ञों के मुताबिक साफ मौसम और तेज धूप के कारण सौंफ की क्वालिटी में तेजी से सुधार हुआ है। इसी वजह से बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं। जिले के अलावा धार, आलीराजपुर, खरगोन और बुरहानपुर जैसे जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंचे। हालांकि कुछ किसानों को उनकी उपज की क्वालिटी कमजोर होने के कारण 60 से 100 रुपए प्रति किलो तक ही भाव मिल पाए। इसके बावजूद अधिकांश किसानों को इस बार अच्छे दाम मिलने से संतोष नजर आया।

 

 

इधर सौंफ की बंपर आवक के साथ मंडी में शहरवासियों की भी भारी भीड़ देखने को मिली। लोग सौंफ के साथ-साथ धनिया और अन्य मसालों की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। लेकिन भीड़ के कारण मंडी परिसर में पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। किसानों का कहना है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से आवाजाही में काफी परेशानी हुई। साथ ही अस्थायी दुकानों के कारण किसानों को अपनी उपज रखने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों की मांग है कि मंडी प्रशासन पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करे और चारपहिया वाहनों को परिसर के बाहर ही रोके, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.