रेस्टॉरेंट पर प्रशासन का छापा, घरेलू सिलेंडर से जल रहे थे चूल्हे,5 सिलेंडर किये जप्त | SAGAR TV NEWS
इन दिनों लोगों को मुश्किल से LPG सिलेंडर मिल पा रहे हैं। LPG सिलेंडर की जबरदस्त किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग हैं। जो कालाबाजारी कर रहे हैं या घरेलु सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला भी सामने आया। जहां प्रशासन की टीम ने रेस्टॉरेंट पर छापामार कार्यवाई को अंजाम देते हुए 5 नग घरेलू सिलेंडर जप्त किये हैं। बताया जा रहा है की एमपी के मंडला जिले में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में टीम ने कार्यवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक राजस्व अनुभाग एसडीएम नैनपुर आशुतोष महादेव ठाकुर के मार्ग दर्शन में बनी राजस्व और फूड विभाग की टीम ने मेन रोड के कादरी बिरयानी रेस्टॉरेंट पर छापा मारा तो पांच घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए। जिसके बाद टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्यवाई की। जप्त सामग्री में 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर, 1 नग गैस चूल्हा भट्टी मय रेगुलेटर पाइप, 1 नग गैस स्टोव, जिसमें रेगुलेटर पाइप भी शामिल है। उसे जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू सिलेंडर के उपयोग की शिकायत के बाद मंडला जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन पर यह कार्यवाई की गयी। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गयी।
इस टीम में नायब तहसीलदार कैलाश प्रसाद कोल कार्य पालक मजिस्ट्रेट नैनपुर, खाघ विभाग से प्रीतम डेहरिया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नैनपुर, राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम शिव, शामिल रहे।