सागर- स्टेशन परिसर में यहां-वहां गाड़ियां खड़ी करने वालों की अब खैर नहीं,RPF की सख्त कार्यवाई !
स्टेशन परिसर में यहां-वहां बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों की अब खैर नहीं है। जी हां आरपीएफ ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यवाई शुरू कर दी है। इसी तरह का नज़ारा सागर के बीना जंक्शन के बाहर भी देखने को मिला। जहां टीम ने वाहन चालकों पर कार्यवाई की। दरअसल बीना स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर आरपीएफ ने सख्त रुख अपना लिया है। स्टेशन पर जगह–जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद इसके कई लोग जहां-तहां अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। आरपीएफ लगातार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है।
बताया गया की बीना रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री और स्थानीय लोग नियमों को दरकिनार कर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इस समस्या को देखते हुए आरपीएफ द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सबसे पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को अनाउंसमेंट कर अपने वाहन हटाने के निर्देश दिए जाते हैं। ताकि लोग खुद ही नियमों का पालन करते हुए वाहन हटा लें। लेकिन इसके बावजूद जो वाहन अवैध रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए जाते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ सख्त चेतावनी भी दी जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से मार्च तक कुल 134 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं मार्च महीने में अब तक 70 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जो आगे भी जारी रहेगी।-