28 लाख की अवैध शराब का भंडाफोड़, घर से निकला बड़ा जखीरा, महिला आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया है। एक घर में छिपाकर रखी गई करीब 28 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुबराकलां में की गई। यहां आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

 

 

जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव में एक घर में बड़े पैमाने पर शराब का भंडारण किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें 345 पेटी देशी मसाला और 266 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल मिलाकर करीब 5499 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए आंकी गई है।

 

 

इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग ने आरोपी महिला गीताबाई दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1(क) और 34/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब गांवों में अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए जमा की गई थी, खासकर शराब ठेकों की समयसीमा खत्म होने से पहले बड़े पैमाने पर वितरण की योजना बनाई जा रही थी।

 

 

फिलहाल आबकारी विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद साफ है कि प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कदम उठा रहा है… लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब पहले कैसे जमा हो गई?

 

 


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.