छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल, वाटर कैनन चली, NSUI का उग्र प्रदर्शन और फिर

 

एमपी के जबलपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आज बड़ा बवाल देखने को मिला। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया, जब उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। मामला है जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर का, जहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उनकी मांग थी कि प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आगे बढ़ते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की तेज बौछारों से प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की गई।

 

 

 

इसके बावजूद कुछ कार्यकर्ता आक्रामक बने रहे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ प्रदर्शनकारी भाग खड़े हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेरकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

 

 

 

 

इस मामले में रितेश शिव ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। करीब 30 से 35 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है… अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या फैसला लेता है।


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.