हाईवे किनारे फिर धधकी आग, सैकड़ों गन्ने के बंडल जलकर खाक, साजिश की आशंका

 

खेतों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर नेशनल हाईवे-44 से लगे खेत में भीषण आग लगने से सैकड़ों गन्ने की पत्तियों के बंडल जलकर राख हो गए। मामला है मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र का, जहां NH-44 के किनारे समर्थ ढाबे के पास अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती तौर पर किसी को समझ ही नहीं आया कि आग कैसे लगी, लेकिन देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के सैकड़ों बंडल धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसानों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गई।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी इमलिया चौराहा के पास इसी तरह गन्ने की पत्तियों के बंडल जलने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये आग हादसा है या फिर किसी की शरारत? क्या कोई असामाजिक तत्व किसानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, या फिर इसके पीछे कोई तकनीकी या प्राकृतिक कारण है? स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मामले की गंभीर जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बार-बार हो रही इन आगजनी की घटनाओं ने नरसिंहपुर में डर और चिंता का माहौल बना दिया है… अब देखना होगा कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है।


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.