तीन शादियां, धोखा और धमकी, नवविवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

 


मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति पर धोखाधड़ी, मारपीट और तीन शादियां करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला है ग्वालियर का, जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता पलक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अनिकेत वर्मा ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की और बाद में उसका शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, साल 2025 में उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अनिकेत से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ ही समय बाद पति ने उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी।

 

 

 

महिला को बाद में पता चला कि अनिकेत पहले से शादीशुदा था और उसने यह बात छुपाकर उससे धोखे से शादी की। इतना ही नहीं, आरोप है कि पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद आरोपी ने दिल्ली जाकर एक और लड़की से तीसरी शादी कर ली और अब उसी के साथ रह रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब उसने विरोध किया, तो अनिकेत उसे अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई है।

 

 

 

 

फिलहाल पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रह रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रिश्तों में भरोसे की नींव जब इस तरह टूटती है, तो सवाल सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे समाज का बन जाता है… अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.