विश्व विख्यात मां बिरासिनी मंदिर में आस्था का जन सैलाब, पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु

 

जैसे ही प्रसिद्द माता बिराजनी देवी मंदिर के पट खुले तो हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। और दर्शनों के लिए उत्साहित नज़र आये। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। इसी को लेकर उमरिया जिले के पाली स्थित विश्व विख्यात मां बिरासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हो गया। शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 42 मिनिट पर मां बिरासिनी संचालन समिति के डायरेक्टर और कलेक्टर धरनेंद्र जैन द्वारा विधि-विधान से घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।
नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने माता रानी को जल अर्पित किया और पारंपरिक रूप से ज्वारा कलश बोकर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसी को लेकर स्थानीय बिरासिनी सेवा समिति, जिसमें नगर के कई लोग शामिल हैं। उनके द्वारा मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर पूरे नगर में जुलूस भ्रमण किया गया और माता बिरासिनी को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद समिति द्वारा 9 दिनों तक चलने वाले विशाल भंडारे के आयोजन की शुरुआत भी की गई। समिति ने जानकारी दी की जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान भव्य झांकियों के साथ आकर्षक जुलूस निकाला जाएगा।
एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की जगह-जगह तैनाती की गई है।
आगामी 27 मार्च को जवारा जुलूस बड़े ही भव्य और आकर्षक स्वरूप में निकाला जाएगा। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.