EV अग्निकांड के पीड़ित परिजनों से मिले CM यादव,हा-दसे की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

 

एमपी के इंदौर में एक बेहद दुखद घटना हुई। जहां इलेक्ट्रिक कार में धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गयी। जिसमें आठ लोगों की जान चली गयी।
बताया गया की आग लगने के बाद बिजली चली गयी। जिससे घर में लगे इलेक्ट्रिक दरवाजे लॉक हो गए। और लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। जिससे उनकी जान चली गयी। घटना के बाद खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना देते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। दुःख जताते हुए उन्होंने कहा की 8 लोगों की जान जाने पर दुखी हूं।

 

इलेक्ट्रॉनिक लॉक के लिए एक्सपर्ट और आईआईटी से बात कर कोई विकल्प निकालेंगे जिससे जनहानि न हो। दरअसल इंदौर में बुधवार को ब्रजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में लगी भीषण आग ने आठ लोगों की जान ले ली। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया।

 

श्रद्धांजलि के दौरान मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने सीएम से शिकायत की। जिसमें उन्होंने सीएम को बताया कि फायर ब्रिगेड लेट आई थी। मौके पर आधी दमकल खाली आई। फायर कर्मी शराब पीए हुए थे। पानी के टैंकर समय पर नहीं आए। घटनास्थल की जगह किसी और स्थान पर चले गए। एंबुलेंस भी समय पर नहीं आई। अगर एंबुलेंस समय पर आती तो पिता को बचा लेते।

 

 

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की वह केवल औपचारिकता निभाने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनने आए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए थे और अब सरकार जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.