अति चमत्कारी माँ चामुंडा मंदिर, नवरात्र पर दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं दर्शन करने

 

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। जिसके साथ ही देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आम दिनों की अपेक्षा इन दिनों बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुँच रहे हैं। इसी तरह उज्जैन जिले के नागदा में भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अलग ही नज़ारा देखने को मिला। जहां नागदा के चंबल तट स्थित माता चामुंडा मंदिर पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला जारी है। अति चमत्कारी माँ चामुंडा मंदिर पर नवरात्र में दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। आने वाले अन्य नवरात्र में भी यहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति के और हर साल यहां कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। जो नगर के जन सहयोग से होता है।

चैत्र नवरात्रि पर भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। दूर-दराज से लोग माता के दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं और अपनी-अपनी प्रार्थना करते हैं। माता चामुंडा मंदिर पर आम दिनों में भी लोगों के दर्शन करने का सिलसिला चलता रहता है वहीं नवरात्र के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। क्योंकि यह दरबार चमत्कारी माना जाता है। जिस वजह से लोगों की एक विशेष और गहरी आस्था यहां से जुड़ी हुई है।


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.