उद्योगपति राठौर परिवार के घर के बाहर फायरिंग, गैंग कनेक्शन की आशंका से हड़कंप

 

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कसरावद क्षेत्र के भीलगांव में किसान और उद्योगपति दिलीप राठौर के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च की शाम तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाश भीलगांव पहुंचे और दिलीप राठौर के मकान के बाहर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

 

 

 

इस पूरी वारदात का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई नाम के लोगों ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है और अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

कसरावद पुलिस ने दिलीप राठौर के पुत्र सत्येंद्र राठौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र राठौर परिवार के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो और पोस्ट की गहन जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, चाहे वह गैंग कनेक्शन हो या कोई पुरानी रंजिश। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.