भाजपा नेत्री के घर में छिपा था आरोपी, हत्या कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 

एमपी के इंदौर के चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस को इन आरोपियों के शहर में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता शशिकांत शर्मा सहित रवि और गौरव शामिल हैं। सभी पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान आरोपी जबलपुर के राइट टाउन इलाके में एक कथित भाजपा नेत्री शिखा शर्मा के घर और अन्य ठिकानों पर छिपकर रह रहे थे।

सीएसपी रितेश कुमार शिव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर शशिकांत शर्मा को उसकी सास के घर, आदि एन्क्लेव से गिरफ्तार किया। वहीं उसके साथी रवि और गौरव को लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में ऑटो से जाते समय पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि यह पूरा मामला 17 जनवरी 2026 का है, जब प्रॉपर्टी विवाद के चलते अक्षय शर्मा का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर शाजापुर ले जाया, जहां एक फार्महाउस में बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपियों ने उसे बाणगंगा थाना क्षेत्र के बाहर फेंक दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक का अपने ही परिजनों से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। इंदौर पुलिस को जब इन आरोपियों के जबलपुर में छिपे होने की सूचना मिली, तो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बस स्टैंड, होटल और ढाबों में तलाश के बाद आखिरकार तीनों को पकड़ लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। इस गिरफ्तारी से मामले में एक बड़ी कड़ी पुलिस के हाथ लगी है और अब पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.