ईद का चांद नहीं आया नजर, जुमे को 30वां रोज़ा, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद उल फितर | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के भोपाल में गुरुवार शाम ईद के चांद के दीदार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, लेकिन इंतजार के बावजूद चांद नजर नहीं आया। रमजान के 29वें रोजे के बाद बड़ी संख्या में लोग मोती मस्जिद और शहर के अन्य इलाकों में चांद देखने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन साफ आसमान होने के बावजूद कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया। रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने आसपास के शहरों और गांवों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन वहां से भी चांद नजर आने की कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने आधिकारिक ऐलान किया कि शुक्रवार को 30वां रोज़ा रखा जाएगा और ईद उल फितर शनिवार यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी।

 

 

चांद नजर न आने के साथ ही गुरुवार रात नमाज़-ए-ईशा के बाद तरावीह की आखिरी नमाज़ अदा की गई। अब शुक्रवार को जुमातुल विदा के रूप में खास नमाज़ अदा की जाएगी, जो इस बार रमजान का पांचवां जुमा होने के कारण और भी अहम मानी जा रही है। ईद की तैयारियों के बीच शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक बाजार, लखेरापुरा, जुमेराती, बुधवारा, इतवारा, जहांगीराबाद और टीला जमालपुरा जैसे इलाकों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।

 

 

मसाजिद कमेटी ने शहरवासियों से अपील की है कि ईद की नमाज़ निर्धारित स्थानों पर ही अदा करें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें। साथ ही नमाज़ से पहले सदक़ा-ए-फितर अदा करने और समय से पहले ईदगाह पहुंचने की सलाह दी गई है। शहर में ईद की नमाज़ का समय भी तय कर दिया गया है—ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल-मसाजिद में 8:00 बजे, मोती मस्जिद में 8:15 बजे और एमपी नगर स्थित मस्जिद रब्बानी में सुबह 9:00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। फिलहाल पूरे शहर में ईद को लेकर उत्साह और तैयारियां चरम पर हैं।

 

 


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.