अग्निकांड की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचा जांच दल,बारीकी से लिया जायजा,सीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट

 

 


इंदौर में एक मकान में अचानक लगी आग के बाद प्रदेश के मुखिया पीड़ित परिजनों से मिलने और शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां उनसे मृतक के बेटे ने शिकायत की थी की बचाव दल के द्वारा लापरवाही देखने को मिली थी। जिसके बाद जिला प्रशासन, फायर ऑफिसर और विद्युत मंडल का जांच दल घटना स्थल पर पहुंचा और आग लगने के संभावित कारणों की जांच की।

 

 

 

 

दरअसल बीते बुधवार को इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित बृजेश्वरी एन एक्स कॉलोनी में रहने वाले मनोज पुगलिया के घर में अल सुबह भीषण अग्निकांड हुआ था। जिसमें मनोज पुगलिया उनकी बहु सिमरन समेत आठ लोगों की जान चली गयी थी। इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद गुरुवार को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए शोक व्यक्त किया था।

 

 

 

 

इस दौरान मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सामने कई शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सीएम को बताया था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 45 मिनट लेट पहुंची थी। जो टैंकर आया था वह भी आधा खाली था। साथ ही कहा था की आग ईवी कार में नहीं बल्कि बिजली के तारों में लगी थी। जिस कारण यह भीषण अग्निकांड हुआ। मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना पर जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

 

 

 

 

 

जिसके बाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सील किए गए घर को खोलकर बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की। और कई साक्ष्य भी इकट्ठा किए। जिसके आधार पर टेक्निकल तरीके से घटना का रिक्रिएशन किया जा सकता है। साथ ही जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
मामले में क्षेत्रीय तिलक नगर थाने के थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक जांच दल मौके पर पहुंचा था। जिन्होंने आग लगने के संभावित कारणों की जांच की है।------


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.