ईदगाह पर उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

 

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में ईद उल फितर का त्योहार आज हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने तक रमजान में रोजा और इबादत करने के बाद आज ईद का पावन दिन मुस्लिम समुदाय के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया है। भोपाल में ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी यहां पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। ईदगाह का माहौल बेहद खुशनुमा और भावनात्मक नजर आया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। हर तरफ “ईद मुबारक” की गूंज सुनाई दी, वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस बार फित्रा की न्यूनतम राशि गेहूं के हिसाब से करीब 70 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। वहीं जौ और खजूर के आधार पर यह राशि अलग-अलग हो सकती है। चांदी के भाव के अनुसार अधिकतम फित्रा लगभग 1650 रुपए निर्धारित किया गया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाजियों पर फूल बरसाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और देश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की। समाजसेवी अनस पठान ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए भाईचारे और एकता का संदेश दिया। ईद के इस पावन मौके पर भोपाल में उत्सव का माहौल देखने को मिला। घर-घर सेवइयों की मिठास घुली और लोग अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ खुशियां बांटते नजर आए। कुल मिलाकर, ईद का यह त्योहार राजधानी में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देकर एक बार फिर समाज को जोड़ने का काम कर गया।


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.