फायर ब्रिगेड ड्राइवर की मौ त, सुपरवाइजर पर लगे बड़े आरोप और फिर

 

 

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां नगर पालिका के फायर ब्रिगेड ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना गंजबासौदा नगर पालिका परिषद की है, जहां फायर ब्रिगेड में ड्राइवर के पद पर कार्यरत मुकेश अहिरवार ने गुरुवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल राजीव गांधी जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता भैयालाल अहिरवार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को नगर पालिका में पदस्थ फायर ब्रिगेड सुपरवाइजर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे बार-बार नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों के मुताबिक, मुकेश ने अपने साथियों और परिवार को भी इस प्रताड़ना के बारे में बताया था। इसी तनाव और डर के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश ने एक वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने दो लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद गुस्साए परिजन चक्काजाम करने की तैयारी में थे, लेकिन देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अब यह जांच का विषय है कि क्या वाकई प्रताड़ना इस मौत की वजह बनी या इसके पीछे कोई और कारण भी है। कुल मिलाकर, यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि कार्यस्थल पर मानसिक दबाव के गंभीर परिणामों को भी उजागर करती है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। रामकुमार लोधी सागर टीव्ही न्यूज़


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.