किडनैपिंग का बड़ा ड्रामा ! पिता ही निकला अपहरणकर्ता, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

 

एमपी के रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बच्चा चोरी की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। जिस शख्स को ग्रामीण बच्चा चोर समझकर पीट रहे थे, वह कोई और नहीं बल्कि बच्चे का अपना पिता निकला। घटना सोहागी थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार शाम एक 8 साल के बच्चे के अपहरण की खबर तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग एकजुट हो गए और बच्चे को ले जा रही कार को रोक लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी और वाहन को पलट दिया।

 

 

 

 

दरअसल, मैहर निवासी नीरज गौतम का अपनी पत्नी से कुछ साल पहले विवाद के बाद तलाक हो चुका था। उनका बेटा अपनी मां के साथ हनुमानगंज में रह रहा था। गुरुवार को नीरज अपनी कार से ससुराल पहुंचा और बेटे को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ा और उसने बच्चे को जबरन कार में बैठाया और वहां से भाग निकला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान जवा थाना क्षेत्र के जनकहाई गांव के पास आरोपी की कार एक नाले में फंस गई, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पहले बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, फिर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

 

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और बच्चे सहित युवक को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में साफ हुआ कि मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का है। एएसपी आरती सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर अफवाहों और भीड़ के गुस्से के खतरनाक नतीजों को उजागर कर दिया है।


By - sagar tv news
22-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.