गैस टंकियों की कालाबाजारी की जानकारी दो और बंपर इनाम पाओ, जमाखोरी पर प्रहार !
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों की अब खैर नहीं है। इस तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति को अब इनाम दिया जायेगा। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर भी जारी किये हैं। सटीक सूचना देने वाले लोगों को न सिर्फ इनाम दिया जाएगा। बल्कि उनकी पहचान भी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। जी हां एमपी के जबलपुर में प्रशासन ने नई पहल शुरू की है।
बताया गया की जबलपुर जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि सूचना सही पाए जाने पर जब्त गैस सिलेंडरों की अनुमानित कीमत का 25 प्रतिशत तक इनाम सूचना देने वाले को दिया जाएगा या अधिकतम 5,000 रुपए तक की राशि दी जाएगी। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा और एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहाके की माने तो जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है की सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ताकि लोग बिना डर के आगे आ सकें। प्रशासन ने दो नंबर जारी किये हैं। जिनमें 8878038092 कंट्रोल रूम 9584319092 इन नंबरों पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है।
संयुक्त कलेक्टर के मुताबिक अब तक जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को लेकर कुल 125 सिलेंडर जिसमें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर शामिल है।
दरअसल इस पहल की शुरुआत इसलिए की गई है ताकि जो आम लोग भय की वजह से शिकायत नहीं कर पाते। वह भी बिना डरे इस तरह की शिकायत प्रशासन तक पहुंचा सके।------