स्पोर्ट्स टीचर छात्रा को पहुंचा होटल लेकर,बंद कमरे में की हरकत,मैनेजर ने की मदद और अब...!
एक स्पोर्ट्स टीचर ने स्कूल की छात्र के साथ जो किया उसे सुनकर आप भी सन्न रह जायेंगे। सरकारी शिक्षक की उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा पर नीयत खराब हो गयी। वह खेल कूद प्रतियोगिता का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया। जहां पहले उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वहीं गंदे काम भी प्रयास किया गया। मामला एमपी के रीवा जिले का है। बताया गया की आरोपी को होटल के मैनेजर ने रूम उपलब्ध कराया था। और उसका साथ भी दिया था। लिहाजा पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया और उन्हें जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। पीटीआई शिक्षक सुखदेव सिंह मझगवां सरकारी स्कूल में पदस्थ है।
बताया जा रहा है की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग दिलाने का झांसा देकर अपने ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक रीवा शहर के एक होटल पहुंचा था। आरोप है की वहां शिक्षक ने उसके साथ जबरदस्ती की साथ ही मैनेजर अशोक वाधवानी ने उसका साथ दिया। नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर बैकुंठपुर थाने पहुंचे। जहां किशोरी ने स्कूल में पदस्थ शारीरिक खेलकूद शिक्षक और होटल मैनेजर के विरुद्ध गंदे काम के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने शिक्षक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बैकुंठपुर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा के मुताबिक होटल मैनेजर ने बिना कोई आईडी प्रूफ लिए पैसे की लालच में शिक्षक और नाबालिग छात्रा को होटल का कमरा उपलब्ध कराया। वहीं छात्रा ने वहां से भागकर मैनेजर को घटनाक्रम के बारे में बताया। लेकिन उसने पीड़िता को डरा-धमका कर होटल से चलता कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया।------