जिला कोर्ट को ब म से उड़ाने की धमकी ! ईमेल से मचा हड़कंप, परिसर खाली कराया गया | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह न्यायालय प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करा दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड लगातार सर्चिंग कर रहा है। अब तक किसी भी विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

 

 

इस मामले में पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर टीम को ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसडीओपी पीयूष मिश्रा के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। कोर्ट परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.