नाबालिग युवती को परेशान करने वाले युवक ने लूट ली अस्मत,भागकर थाने पहुंची पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार !
एक युवक लगातार नाबालिग युवती का काफी समय से शोषण कर रहा था। मौका मिलते ही उसने युवती की इज्जत को तार-तार कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। घटना उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां नाबालिग की अस्मत लूटी गयी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कोल, निवासी कछररवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
आरोप है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता का शोषण कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पीड़िता मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है की पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए चंदिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से पीड़िता का शोषण करता आ रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने हर पहलु से जांच शुरू की है। इसको लेकर एसडीओपी पुन्नू सिंह परस्ते ने जानकारी दी।