भाजपा का विजन 2047 अभी 2026 में ही हो गया ख़त्म, कांग्रेस का लकड़ी के चूल्हे लेकर प्रदर्शन

 

मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का असर सिर्फ वहीं नहीं बल्कि भारत देश में भी हो रहा है। जहां सबसे ज्यादा समस्या LPG गैस सिलेंडर की देखने को मिल रही है। लोगों को लाइनों में लगने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिसे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के हाथों में लकड़ी वाले चूल्हे थे। जिनको लेकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही उन्हें लोगों में बांटा गया। साथ ही कहा गया की LPG की समस्या चल रही है। लोग लाइन में लगे रहते हैं। तब भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता है। इसलिए चूल्हा उनके काम आएगा।

दरअसल मध्यप्रदेश समेत पूरे देश मे गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जनता अभी भी गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगी हुई दिख रही है। इसी को लेकर कांग्रेस ने भोपाल के नरेला विधानसभा के प्रभात चौराहे पर लकड़ी वाले चूल्हे लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं को चूल्हे भेंट किये। साथ ही प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी।
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप के सामने सरेंडर हो चुके हैं। भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे एलपीजी संकट पेट्रोलियम पदार्थों का संकट आ गया है। प्रीमियम प्रट्रोल की कीमतें बढ़ा दी जाती है भारत के गृह मंत्री कहते हैं कि ईद के मौके पर मुस्लिम बहनों को दो सिलेंडरों का तोहफा दिया जाएगा। अभी गैस एजेंसी पर खड़े हैं। सुबह 7 बजे से लोग यहां लाइन में लगे हुए है सिलेंडर की काला बाजारी हो रही है। आरोप लगाया गया की सिलेंडर 2 हजार रुपये में मिल रहा है। महंगाई बढ़ रही है। किसान परेशान हो रहा है
वहीं इसके अलावा युवा कांग्रेस के अमित खत्री ने कहा कि भाजपा का विजन 2047 अभी 2026 में ही खत्म हो गया है। इसलिए उज्जवला चूल्हे बांटने का निर्णय किया है।-


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.